पाँच दिवसीय सहायक अध्यापक प्रशिक्षण का समापन
जौनपुर। समेकित शिक्षा के अंतर्गत बीआरसी मछलीशहर में आयोजित पाँच दिवसीय सहायक अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 78 सहायक अध्यापकों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं एवं क्षमताओं के अनुरूप विभिन्न शिक्षण पद्धतियों का उपयोग करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों की नियमित उपस्थिति, ठहराव तथा समावेशी शिक्षा को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक त्रिभुवन सिंह पटेल ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, आदि के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के ठहराव, उनकी पहचान एवं चिह्नांकन, नामांकन तथा विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (न्क्प्क् ब्ंतक) के महत्व और प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।संजय कुमार मिश्रा ने दिव्यांग बालिकाओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति तथा दिव्यांग बालकों के लिए एस्कॉर्ट भत्ता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं सहयोगी विशेष शिक्षकों मनोज कुमार गुप्ता, हरिलाल पाल एवं शरद तिवारी ने दिव्यांगता के विभिन्न आयामों, बच्चों की विशिष्ट आवश्यकताओं तथा उनके अनुरूप शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के विषय में चर्चा की।

