पहली बार पात्र पावरलूम बुनकरों के नाम संस्तुति हेतु भेजे जाएंगे
मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में फतेहपुर के 104 बुनकरों के प्रस्तावों पर 3.44 करोड़ रुपये की राज्यांश धनराशि प्रस्तावित*
प्रयागराज। मंडलायुक्त. लोकेश एम. की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा विशेष कंपोनेंट प्लान (एससीपी) के अंतर्गत संचालित झलकारी बाई कोरी हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन एवं प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु मंडल स्तरीय परियोजना स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पहली बार प्रयागराज मंडल से इन योजनाओं के अंतर्गत पात्र पावरलूम बुनकरों के नाम संस्तुति हेतु भेजने की पहल की गई।
बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन-पत्रों एवं प्रस्तावों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत जनपद फतेहपुर के दोनों योजनाओं के अंतर्गत कुल 104 पात्र पावरलूम बुनकरों के प्रस्तावों को संस्तुति हेतु स्वीकार करते हुए कुल 343.85 लाख रुपये (3.44 करोड़ रुपये) की राज्यांश धनराशि प्रस्तावित की गई।
मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के अंतर्गत जनपद फतेहपुर के 73 पात्र पावरलूम बुनकरों के प्रस्तावों के सापेक्ष 241.55 लाख रुपये की राज्यांश धनराशि प्रस्तावित की गई। वहीं, विशेष कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत संचालित झलकारी बाई कोरी हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के तहत 31 पात्र बुनकरों के प्रस्तावों के सापेक्ष 102.30 लाख रुपये की राज्यांश धनराशि प्रस्तावित की गई।

