(नई दिल्ली)सऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी, जानें कब तक रहेंगी कैंसिल?

 

 

(नई दिल्ली)सऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी, जानें कब तक रहेंगी कैंसिल?

नई दिल्ली ,25 अक्टूबर ,(आरएनएस)। सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच भारतीय एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एअर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और अकासा एयर ने सऊदी अरब के विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों पर अस्थायी रोक लगाई है। एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों के लिए रिफंड और टिकट दोबारा बुक कराने की सुविधाएं भी घोषित की हैं।

एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की रियाद तथा दम्माम जाने वाली उड़ानें 7 नवंबर तक रद्द रहेंगी, जबकि जेद्दा के लिए उड़ानों पर 31 अक्टूबर 2026 तक रोक रहेगी। इंडिगो ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए अपनी उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द की हैं। वहीं, अकासा एयर ने जेद्दा के लिए 10 नवंबर और रियाद के लिए 30 नवंबर 2026 तक उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है।

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों के दावों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हवाई अड्डों और अन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरों के बाद एयरलाइंस ने परिचालन की स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानें रद्द की हैं।

इस फैसले से सऊदी अरब आने-जाने की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रभावित यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि संबंधित एयरलाइन से कर लें।

एअर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों को टिकट दोबारा बुक कराने की सुविधा दी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रियाद और दम्माम की यात्रा के लिए पात्र यात्री एक बार बिना अतिरिक्त री-बुकिंग शुल्क के टिकट बदलवा सकेंगे। यात्री 21 नवंबर 2026 तक की यात्रा के लिए दोबारा बुकिंग करा सकते हैं।

जेद्दा जाने वाले यात्रियों को भी एक बार मुफ्त री-बुकिंग की सुविधा दी गई है। इसके तहत पात्र यात्री 31 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए टिकट बदलवा सकते हैं और 14 नवंबर तक यात्रा कर सकते हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस भी पात्र यात्रियों को एक बार मुफ्त री-बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही है। यह सुविधा सऊदी अरब, बहरीन और भारत के बीच संबंधित परिचालन केंद्रों से बुक की गई पात्र उड़ानों पर लागू होगी। टिकट में बदलाव से पहले एयरलाइन से नियमों और उपलब्ध विकल्पों की पुष्टि करना जरूरी है।

एयरलाइंस ने यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। रद्द उड़ानों, रिफंड और टिकट दोबारा बुक कराने से संबंधित जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

एअर इंडिया

+91 11 69329333

+91 11 69329999

एयर इंडिया एक्सप्रेस

+91 124 6935600

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे टिकट रद्द कराने या दोबारा बुकिंग करने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति और संबंधित एयरलाइन की शर्तों की जानकारी अवश्य लें।

00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *