ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर प्रदर्शन

ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर प्रदर्शन

जौनपुर। ट्रेन संख्या 14201 जौनपुर-रायबरेली के जरौना और भन्नौर स्टेशनों पर ठहराव की मांग को लेकर मंगलवार को जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में यात्रियों ने जरौना स्टेशन पर प्रदर्शन किया। मंगलवार को सुबह 7ः45 से 8ः10 बजे तक चले प्रदर्शन में यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से शीघ्र ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की।प्रदर्शनकारियों के अनुसार, शाम 4ः50 बजे जौनपुर से चलने वाली इस ट्रेन से जरौना में करीब 250 और भन्नौर में 200 यात्री उतरते हैं। ठहराव न होने से यात्रियों और विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है। ट्रेन से उतरने के दौरान जीआरपी-आरपीएफ और यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति भी बनती है। अन्ना ने बताया कि 16 अक्टूबर को डीआरएम को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन जल्द दोनों स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *