रंग लाई नारायण सिंह की मेहनत, कार्यक्रम की चर्चा शुरू

रंग लाई नारायण सिंह की मेहनत, कार्यक्रम की चर्चा शुरू

प्रयागराज। किसान मजदूर मंच के अध्यक्ष नारायण सिंह की मेहनत आखिरकार रंग लाई। उन्होंने अपने मंच के माध्यम से प्रयागराज की धरती से एक बड़ा संदेश दिया।

गत दिनों पटेल सेवा संस्थान में संविधान को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में जिसका संयोजन उन्होंने किया था जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मोना मिश्रा, प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजेंद्र पाल गौतम सहित बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में किसानों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र और नौजवानों ने भी अपनी हिस्सेदारी की भीड़ इस बात प्रमाण थी कि नारायण सिंह ने जिस बीज को जहां बोया था वह पूरी तरीके से फलीभूत हुआ था।

एक मुलाकात के दौरान किसान मजदूर मंच के संयोजक नारायण सिंह ने कहा कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो किसानों और मजदूरों की सच्ची हितैषी है। यही कारण था कि मेरे एक छोटे से आवाहन पर लाखों की भीड़ पटेल संस्थान में आ गई थी और यहां आए लोगों बातों को सुना था और जिसकी चर्चा आज पूरे प्रयागराज के साथ ही अन्य जिलों में है

।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *