पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की हो रही मरम्मत

पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की हो रही मरम्मत

उत्तर प्रदेश जलनिगम ग्रामीण का 01 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सड़क पुनर्स्थापना अभियान जारी

जलसारथी ऐप और टोल फ्री नंबर पर दें सूचना, तुरंत होगी कार्रवाई

प्रयागराज। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए जल निगम ग्रामीण की ओर से जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेशव्यापी यह अभियान 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक संचालित किया जा रहा है। अगर आपके गांव में भी पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है, तो इसकी सूचना विभाग को दें। जल निगम ग्रामीण ने स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देकर सड़क दुरुस्त कराई जाएगी।

जनपद में पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 5579.15 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी, जिसमें से अब तक 5560.15 किलोमीटर सड़क दुरुस्त कराई जा चुकी है। शेष सड़कों की मरम्मत के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। जल निगम ग्रामीण की ओर से संबंधित अधिकारियों को अभियान के तहत सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यदि आपके गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, तो इसकी सूचना जल निगम ग्रामीण को दें। विभाग की ओर से शिकायत पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा जल समाधान ऐप और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते

हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *