शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्त ऐप की उपयोगिता, संचालन प्रक्रिया के बारें में दी गई जानकारी

शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्त ऐप की उपयोगिता, संचालन प्रक्रिया के बारें में दी गई जानकारी

मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। सुरूहुरपूर स्थिति सेक्रेट हार्ट स्कूल में गुरुवार को ऐप से जोड़ने हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की मूल भावना के अनुरूप समावेशी, गुणवत्तापूर्ण एवं बाल-केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उत्तर प्रदेश राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों एवं उपयोगी डिजिटल एप्लीकेशनों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से गुरुवार को विकासखंड के अनेक विद्यालयों में विशेष जागरूकता एवं तकनीकी मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय की प्रेरणा एवं खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अभियान के अंतर्गत राज्य संसाधन समूह के सदस्य संजय कुमार तिवारी द्वारा विभिन्न निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्यों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों, समावेशी शिक्षा, डिजिटल शैक्षिक संसाधनों तथा राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा संचालित व्यवहारपरक एप्लीकेशनों की उपयोगिता एवं उनके प्रभावी प्रयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में एक साथ रिकॉर्ड 69 शिक्षक-शिक्षिकाओं के मोबाइल फोन में प्रशस्त ऐप डाउनलोड कराया गया। इस उपलब्धि ने निजी विद्यालयों में समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं डिजिटल तकनीक के उपयोग की दिशा में एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संजय कुमार तिवारी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्त ऐप की उपयोगिता, संचालन प्रक्रिया तथा इसके शैक्षिक महत्त्व के विषय में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि शिक्षा की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी, जब कोई भी बच्चा शारीरिक, बौद्धिक, संवेदी अथवा अन्य विशेष आवश्यकता के कारण शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रह जाए। अंत में एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *