जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

 

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान कारागार की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, मुलाकाती कक्ष, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच की गई। कारागार में निरुद्ध बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं तथा भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अभिलेखों, सुरक्षा उपकरणों एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को कारागार की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित निगरानी करने तथा बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर अजय कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

———-

जौनपुर 31 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-06

 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एफएलसी कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

———

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *