जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण*

*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*हरदोई* उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान राजकीय इण्टर कालेज ल,वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इण्टर कालेज, आर्य कन्या महाविद्यालय, आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कालेज का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति, आदि का भी गहनतापूर्वक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं शासन से प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा सम्पन्न करायी जाय। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो यह भी सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्बन्धित अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए गहन निगरानी सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *