कायस्थ समाज की एकता और राष्ट्र समर्पण का संदेश लेकर भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा
प्रयागराज। कायस्थ समाज की एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश लेकर भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली आज प्रयागराज में ऐतिहासिक सफलता एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।
शोभायात्रा का शुभारम्भ कायस्थ पाठशाला मैदान में पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ हुआ।
कायस्थ समाज ने देश को राजनीति में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, जयप्रकाश नारायण, डॉ. सम्पूर्णानन्द, साहित्य में महादेवी वर्मा, मुंशी प्रेमचंद, दर्शन में स्वामी विवेकानंद, खेल में मेजर ध्यानचंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कायस्थ पाठशाला के संस्थापक मुंशी काली प्रसाद, चौधरी महादेव प्रसाद, चौधरी नॉनिहाल सिंह तथा स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद खुदीराम बोस जैसे इतिहास रचयिता दिए हैं। उन्हीं के सृजनकर्ता भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में सबसे आगे ढोल-नगाड़ा, बैंड-बाजा,डीजे उसके पीछे सैकड़ों युवाओं की बाइक रैली और भगवान श्री चित्रगुप्त जी की 8 पहिए वाली शाही बग्गी (रथ) मुख्य आकर्षण रही।
के.पी. मैदान से मेडिकल कॉलेज चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, सुभाष चौराहा से होते हुए के.पी. कम्युनिटी सेंटर में सभा एवं भजन सांध्या के साथ समापन हुआ।
शोभायात्रा में केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह , प्रवीण श्रीवास्तव धुन्नु भाईया, चौधरी कौशलेन्द नाथ सिह, निशीथ वर्मा, कुमार नारायण, सुमित श्रीवास्तव, शौर्यदीप सचिन श्रीवास्तव, भूपेन्द्र श्रीवास्तव पीयूष, एसडी कौटिल्य, रिन्कू श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, सुधान्शु श्रीवास्तव, रिन्कू श्रीवास्तव, अंकित राज, प्रखर श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव आदि आदि लो
ग रहे।

