अयोध्या। (अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर)जिले के थाना कुमारगंज में सुरक्षा बलो ने फ्लैग मार्च किया।विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कुमारगंज पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों ने दोपहर को फ्लैग मार्च किया। आचार संहिता का पालन करने तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में जनता से मतदान करने की अपील की। काफी संख्या में रोड पर पुलिस व सीआईएसफ के जवानों को देखकर लोग काफी सशंकित नजर आये। थाना कुमारगंज क्षेत्र में सीओ आर के श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने कुमारगंज , सिधारी बाजार, जोरियम, सरायधनेठी, पालपुर तुरशमपुर , बहादुरगंज घोड़वल, इमामगंज सिधौना सहित थाना क्षेत्र के कई गांवों ने फ्लैग मार्च किया। कोई प्रलोभन दे तो पुलिस को बताएं।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी आर के श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है। जिसमें किसी के बहकावे में ना आएं। यदि कोई प्रलोभन देने की कोशिश करता है तो पुलिस को अवगत करायें। थानाध्यक्ष वीर सिहं ने फ्लैग मार्च के दौरान आम जनमानस से मिलकर विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अपील करते हुए कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों व अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाऐगी। फ्लैग मार्च में एएसआई सीआईएसफ देवनाथ दत्त, कुमारगंज थाने के उपनिरीक्षक उमेश कुमार वर्मा, संतोष कुमार मौर्या, राजाराम सहित बड़ी संख्या में पुलिस व सीआईएसफ के जवान मौजूद रहे।

