राष्ट्रीय लोक अदालत में एम0ए0सी0पी0 के अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित हुई

राष्ट्रीय लोक अदालत में एम0ए0सी0पी0 के अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित हुई

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश एम0 पी0 सिंह के कुशल निर्देशन में 12 मार्च 2022 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर के अधिकतम वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिवक्तागण से विचार विमर्श हेतु पीठासीन अधिकारी मोटर
दुर्घटना दावा अधिकरण जौनपुर की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह गौतम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती शिवानी रावत के संयोजन में 04 मार्च 2022 को न्यायालय/कार्यालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण जौनपुर में समय दोपहर 2ः30 बजे बैठक आहूत की गयी।
पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण जौनपुर मनोज कुमार सिंह गौतम द्वारा मोटर दुर्घटना दावा के अधिवक्ताओं से कहा गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा के अधिकतम मामलों को चिन्हित कर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करायें जाने हेतु प्रेरित किया गया। उपस्थित अधिवक्तागण द्वारा अधिकतम वादों के निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिवानी रावत द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में एम0ए0सी0टी0 के अधिकतम वादों का निस्तारण कराकर लाभान्वित हों तथा लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
बैठक में एम0ए0सी0टी0 के विद्वान अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव तथा ज्ञान प्रकाश सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, प्रवीण मोहन श्रीवास्तव, सूर्यमणि पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह, जगदीश चन्द्र पाण्डेय, रविन्द्र विक्रम सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव आदि विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *