सब्जियों से लदी पिकप खाई में पलटी,एक घायल

अनियंत्रित पिकप खाई में पलटी, एक घायल

जौनपुर/शाहगंज।

पत्रकार- धनन्जय विश्वकर्मा।

    सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मखमेलपुर गांव के समीप एक अनियंत्रित पिकअप खाई में पलट गई इस दौरान एक 50 वर्षीय व्यक्ति पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया,

मखमेलपुर गांव के निवासी श्रीराम गौतम 50 वर्ष बृहस्पतिवार सुबह घर से निकलकर जौनपुर शाहगंज मार्ग को पार कर ही रहे थे कि अचानक जौनपुर की तरफ से सब्जी से लदी एक अनियंत्रित पिकअप ने श्रीराम को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई, पिकअप की जोरदार टक्कर से श्रीराम गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए इसी दौरान पिकअप चालक ने मौके का फायदा उठाते हुए घटनास्थल से फरार हो गया थोड़ी देर बाद आसपास के लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ने के लिए शोरगुल मचाते हुए उसका पीछा कर लिया और ग्रामीणों ने घेराबंदी करके पिकअप चालक को दबोच लिया और इसकी जानकारी स्थानी पुलिस को दी। इसी दौरान श्रीराम की तबीयत बिगड़ते देख श्रीराम का पुत्र अंकित गौतम ने आपातकालीन एंबुलेंस सुविधा को सूचना दी तथा स्वजनों ने एंबुलेंस से घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। सरायख्वाजा थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पिकअप तथा पिकअप चालक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *