श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इण्टर कॉलेज में ध्वजारोहण विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आशीष कुमार सिंह ने किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इण्टर कॉलेज चिनहट लखनऊ, डी.पी.एस एकेडमी इटौंजा लखनऊ, व जी. एस. एम. प्राइवेट आई. टी. आई रायपुर राजा इटौंजा लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इण्टर कॉलेज में ध्वजारोहण विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आशीष कुमार सिंह ने किया। विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती शैल सिंह आज इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुई। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसकी शुरुआत डॉ. आशीष सिंह ने सरस्वती मां के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मां के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्होंने बच्चों को सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने बच्चों में देश के सभी बलिदानियों को याद किया और देश भक्ति के प्रति बच्चों में चेतना जगाई। ध्वजारोहण से पूर्व बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, प्रभात फेरी विद्यालय से प्रारम्भ होकर मटियारी , चिनहट तिराहे होते हुए विद्यालय वापस आई। प्रभात फेरी के दौरान बच्चे वंदे मातरम् और भारत माता का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रास्ते में राहगीरों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों के नारो के संग राहगीरों ने भी उनके संग नारे बोले।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। प्री-प्राइमरी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ग्रुप डांस मैं देश नहीं झुकने दूंगा एवं सीनियर वर्ग द्वारा प्रस्तुत हर घर तिरंगा काफी पसंद किया गया। प्राइमरी वर्ग के बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांसी की रानी का म्यूजिकल एक्ट भी काफी सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक, विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर पूजा सिंह, प्रधानाचार्य अनीता मिश्रा, और शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चे व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
डी.पी.एस. एकेडमी इटौंजा लखनऊ में ध्वजारोहण देवग्रुप ऑफ कॉलेजेज की प्रबन्धक शैल सिंह द्वारा किया गया। अपने सम्बोधन में उन्होंने बच्चों को देश के प्रति जागरूक किया एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए, जिसमें देशभक्ति से सम्बंधित कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गए। आज के कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह, विद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर भावेश प्रताप सिंह, विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर गरिमा सिंह प्रिंसिपल मीता चक्रवर्ती के साथ-साथ समस्त अध्यापक गण भी उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य में उस क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
जी.एस.एम. प्राइवेट आई.टी. आई. रायपुर राजा इटौंजा में झण्डारोहण संस्था के डायरेक्टर श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। उनके द्वारा स्वतंत्रता का महत्व बताया गया साथ एक अच्छे समाज के निर्माण की कामना की गई।इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों सहित सभी शिक्षकगण मौजूद थेI

