पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर शपथ दिलायी गयी

पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर शपथ दिलायी गयी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। विजय कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” दिनांक 25.01.2024 को सार्वजनिक अवकाश होने के दृष्टिगत आज दिनांक 24.01.2023 को कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक /पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर शपथ दिलाई गयी।
इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय में शपथ ली गयी कि –
“हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *