(वाशिंगटन)ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में हार के बाद अपने खिलाफ महाभियोग की संभावना को खारिज किया

(वाशिंगटन)ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में हार के बाद अपने खिलाफ महाभियोग की संभावना को खारिज किया

वाशिंगटन,05 नवंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में अपनी रिपब्लिकन पार्टी को मिली बड़ी हार के बाद महाभियोग की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। उनसे पत्रकारों ने पूछा था कि क्या उनको महाभियोग की चिंता है। इस पर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इसको लेकर जरा भी चिंता नहीं है और अगर उन्होंने ऐसा किया तो इससे डेमोक्रेटिक पार्टी खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने आगे कहा कि महाभियोग के लिए कोई कारण नहीं है।

ट्रंप ने अपने काम का बचाव करते हुए दावा किया कि अमेरिका अपने इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अब ज्यादा सफल है।

उन्होंने कहा, मैं शायद डेमोक्रेट्स के साथ मिल-जुलकर रहूंगा, जब तक कि वे नुकसान पहुंचाना न चाहें, लेकिन मेरे पास वीटो की पावर है।

ट्रंप ने यह बात तब कही जब चुनावों में डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।

उन्होंने रिपब्लिकन राज्यों में भी सीटें जीती हैं।

इस राजनीतिक झटके ने ट्रंप सरकार के काम के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल का युद्ध अमेरिकी वोटरों के बीच नापसंद मुद्दा बन गया।

व्हाइट हाउस ने भी चुनाव नतीजे देखने के बाद माना कि लोगों को ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल का युद्ध नापसंद है।

कुछ रिपब्लिकन स्ट्रेटजिस्ट ने ट्रंप प्रशासन से कहा है कि वह इस झगड़े को खत्म करे और अपना ध्यान महंगाई कम करने पर लगाए।

००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *