‘ तू न मिली ‘ गाना का प्रोमो लॉन्च
मोहरा-वी प्रोडक्शन के बैनर तले प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। प्रेस क्लब हजरतगंज लखनऊ में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली के प्रसिद्ध सिंगर विक्की शर्मा द्वारा “तू न मिली” नया गीत एलबम का प्रोमो लॉन्च किया गया एवं दस फरवरी को “तू न मिली” गीत को लॉन्च किये जाने के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। यह गीत लव ट्रैन्गल पर आधारित है जिसमे सिंगर, राइटर, ऐक्टर विक्की शर्मा जी की मुख्य तौर पर उपस्थित है। सहपाठी अंकिता दवे है। गीत की शूटिंग लवली प्रोफेश्नल युनिवर्सिटी जालधर पंजाब में हुआ है। इस दौरान सभी प्रमुख समाचार चैनल प्रेसवार्ता में सम्मिलित रहे। प्रेसवार्ता का आयोजन मोहरा-वी प्रोडक्शन के बैनर तले प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया ” आयोजन के दौरान सर्वश्री अमित श्रीवास्तव, मयंक गुप्ता, ज्योतिष सनी, आशुतोष, राजू माली, अनीकेत आदि उपस्थित रहे।

