*थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
जौनपुर, पुलिस अधीक्षक , डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एंव आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 181/2024 धारा- 302/201 भा0द0वि0 में वाछिंत अभियुक्त धर्मेन्द्र निषाद पुत्र स्व0 बाँकेलाल निषाद निवासी आलमगीरपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर को प्र0नि0 श्री राजेश कुमार मिश्र मय पुलिस टीम के मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 15.05.24 को छबीलेपुर चौराहे पर मन्दिर के किनारे से हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त धर्मेन्द्र निषाद उपरोक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्त द्वारा अकारण ही वादी मुकदमा राजेश निषाद पुत्र लालजी नि0 आलमगीरपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के पिता लाल जी की हसिया से गला रेत कर हत्या कर देना व लाल जी की लाश को खेत में छिपा देना ।
*अभियुक्त का विवरण-*
1. अभियुक्त धर्मेन्द्र निषाद S/O स्व0 बाँकेलाल निषाद निवासी आलमगीरपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
1. एक आलाकत्ल हसिया व घटना मे पहने हुए कपडे बरामद।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 181/2024 धारा 302/201 भादवि थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्र0नि0 श्री राजेश कुमार मिश्रा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 अमलेश सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.म0का0 शिवानी सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
4.म0का0 शिवानी त्रिपाठी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

