भगतपुर गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर वृद्ध घायल , इलाज के दौरान हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
आज़मगढ़।
रिपोर्ट: नीतीश जायसवाल
आज़मगढ़: जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में मंगलवार की सुबह ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतारते समय 65 वर्षीय बुजुर्ग ताड़ के पेड़ से गिरकर घायल हो गया जिसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया पर दोपहर लगभग दो बजे इलाज के दौरान घायल बृद्ध की मौत हो गई । आपको बता दे कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर ग्राम निवासी 65 वर्षीय दरबारी पुत्र सकरन परिवार की आजिविका चलाने के लिए पेड़ से ताड़ी उतारने का कार्य करता था ।
मंगलवार की सुबह वह रोज की भांति पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतार रहा था इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया । इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोपहर में उसने दम तोड़ दिया । शव लेकर घर लौटे परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया ।

