मरीजों व वृद्धों के लिए चादर का वितरण, आशियाना फेज -3 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 117वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ मेट्रो क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खुर्रम नगर शाखा, विभूति खंड शाखा, घोसपुरा शाखा द्वारा बैंक के समाजिक दायित्व का निर्वहन करने के उद्देश्य से महानगर स्थित आस्था अस्पताल एवं वृद्धा आश्रम में लखनऊ अंचल प्रमुख समीर रंजन पंडा, उप महाप्रबंधक व्यपार वृद्धि प्रेम प्रकाश सिन्हा, उप महा प्रबंधक व क्षेत्रीय प्रमुख अरविंद कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में मरीजों व वृद्धों के लिए चादर का वितरण, आशियाना फेज -3 में वृक्षारोपण रोपण कार्यक्रम किया गया.

