चौराहों/तिराहों पर यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में कुल 2844 किए गए चालान
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। जनपद-लखनऊ की यातायात व्यवस्था में नियुक्त यातायात निरीक्षकगण/उप निरीक्षकगण द्वारा वाहन चालकों को प्रतिदिन जागरूक करने के उपरान्त भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध जनपद के चौराहों/तिराहों पर यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में कुल 2844 चालान किय गये जिसमें की गयी ई-चालानी कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः–
1. दो पहिया वाहन पर हेल्मेट ना धारण- 1375
2. नो-पार्किंग का उल्लंघन- 609
3. दोषपूर्ण नम्बर प्लेट- 115
4. रेड लाइट जम्प- 347
5. रांग साईड- 126
6. दो पहिया वाहन पर तीन सवारी- 57
7. विना इंश्योरेंस के वाहन को चलाना- 36
जनसामान्य से अनुरोध है कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखनें हेतु यातायात नियमों का पालन करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें।

