जौनपुर 06 दिसम्बर, 2024 (सू0वि0)-
हज-2024 में हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा द्वारा हज-2024 में हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन हेतु आवश्यक निर्देश निम्नवत् हैः-
ऑनलाइन आवेदन दिनांक 04 दिसम्बर, 2024 को प्रातः 11.00 बजे आरम्भ हो गया जो 13 दिसम्बर, 2024 को रात्रि 11.59 बजे तक जारी रहेगा। ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर किया जायेगा। हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा दिसम्बर 2024 के तीसरे सप्ताह में लिखित परीक्षा ली जाएगी। प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिल्ली में जनवरी, 2025 के प्रथम सप्ताह में सम्भावित है। केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नही होंगे। 150 हज आवेदकों पर 01 प्रशिक्षक का चयन किया जायेगा। समस्त जिलों से प्रशिक्षकों का प्रतिनिधित्व हो। किसी जनपद में 150 हज आवेदकों से कम संख्या होने पर भी 01 प्रशिक्षक का चयन किया जायेगा। पूर्व प्रशिक्षक जिनको पिछला अनुभव है व पर्याप्त ज्ञान हो, का चयन किया जाएगा। गत वर्षो में जिनका बार-बार चयन हुआ हो परन्तु उनके द्वारा निराशजनक प्रदर्शन किया गया है उनका चयन नही किया जाएगा। प्रशिक्षक के रूप में शिक्षित, ईमानदार, कुशल, मेहनती और मृदुभाषी व्यक्तियों का चयन किया जाए। ऑनलाइन आवेदन के समय निर्धारित प्रपत्र भी अपलोड करना आवश्यक होगा। प्रशिक्षक हेतु आयु 30 नवम्बर, 2024 को 25 वर्ष से कम व 60 वर्ष से अधिक न हो (जन्म तिथि 01 दिसम्बर, 1964 से पूर्व की न हो) समुचित संख्या में महिलाओं का भी चयन किया जाए जिससे कि महिला हज आवेदकों को प्रशिक्षण दे सकें। आवेदक के विरूद्ध किसी भी आपराधिक रिकार्ड उपलब्ध होने की स्थिति में उनका चयन नही किया जायेगा।
गत पॉच वर्षो में हज किया होना अनिवार्य है। अंग्रेजी/उर्दू/हिन्दी व स्थानीय भाषा बोलने व समझने में निपुण हो। हज एवं उमराह के अरकानों एवं उसके क्रियान्वयन की पूर्ण जानकारी रखता हो।
मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ हो। भीड़/समूह को सम्बोधित करने व नियंत्रित करने का अनुभव हो। कम्प्यूटर की जानकारी रखता हो ताकि हज से सम्बन्धित सूचनाओं का आदान-प्रदान ई-मेल, व्हाटसैप आदि सुविधाओं का संचालन एवं यात्रियों से आदान-प्रदान भलि-भॉति कर सके। हज सुविधा एप से पूर्णतः भिज्ञ हों। जो आवेदन सही पाये जाएंगे उन अभ्यार्थियों का साक्षात्कार राज्य हज समिति अथवा अधोहस्ताक्षरी द्वारा जिला स्तर पर किया जायेगा।

