*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक-17.12.2024*
*थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर।*
*थाना मीरगंज पुलिस द्वारा एक तमन्चा .315 बोर देशी व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर व श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के दिशा निर्देशन में तलाश अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, श्री विवेक सिंह के निकट पर्वेक्षण तथा थानाध्यक्ष, श्री रमेश कुमार थाना मीरगंज जनपद जौनपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 सुनील कुमार यादव मय हमराह के गश्त, देखभाल व तलाश अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत मुखबिर खास की सूचना पर सेमरहो पण्डितान मोड के पास से खड़े एक व्यक्ति के तरफ आगे बढ़े कि एकाएक हम पुलिस वालो को आते देख हक्का बक्का होकर भागने का प्रयास किया कि हम पुलिस वाले वहीं पर घेर घारकर दिनांक-16.12.2024 को पकड़ लिया गया कि पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम शनी कुमार गौतम पुत्र हिरालाल गौतम निवासी चकनवाबाद थाना तेजीबाजार जौनपुर बताया जिसके कब्जे से एक नाजायज तमन्चा .315 बोर देशी व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। जिसको सेमरहो पण्डितान मोड के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.शनी कुमार गौतम पुत्र हिरालाल गौतम निवासी चकनवाबाद थाना तेजीबाजार जौनपुर।
*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1-उ0नि0 सुनील कुमार यादव थाना मीरगंज जौनपुर
2- हे0का0 तारकेश्वर यादव थाना मीरगंज जौनपुर
3- का0 पवन कुमार थाना मीरगंज जौनपुर

