नवजात बच्चों की चोरी कर बेचने वाले एक गिरोह के 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

नवजात बच्चों की चोरी कर बेचने वाले एक गिरोह के 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

नगद 01 लाख 99 हजार रूपये बरामद।

• नवजात शिशु को पूर्व में बरामद कर चाइल्ड केयर लाइन को सुपुर्द किया जा चुका है

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस केमुताबिक थाना हाजा पर वादिनी मुकदमा द्वारा उसके बच्चे को बेचने के उद्देश्य से अपहरण कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 531/24 धारा 137(2)/143/61(2) व 80/81/84 जे.जे. एक्ट विरुद्ध 1. श्यामा कुमारी पत्नी गुड्डू निवासी ग्राम सरावन पोस्ट कुमहरावन बी0के0टी0 थाना लखनऊ आदि चार नफर के पंजीकृत कराया गया।

मुकदमा उपरोक्त जिसमें नामित अभियुक्ता श्यामा कुमारी से दौराने पूछताछ स्पष्ट होने पर कि इन लोगो का नवजात बच्चों को चोरी करके बेचने का एक गिरोह है, जिसमें अन्य लोग भी सम्मलित है एवं अपनी-अपनी भूमिका अपने अपने फायदे के लिए निभाते है। अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकरण में भी इन लोगो की संलिप्तता है जिसमें बच्चे को खरीदने के लिए अभियुक्त मुनेश्वर के माध्यम से किसी से बात हुयी थी कि ये लोग आज दिनांक 31.12.2024 को समय 02.30 बजे दिन में मौर्या भट्टे के पास आने वाले है एवं बच्चे के बदले रूपया भी वहीं देंगे।
जिसके आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना गुडम्बा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में उ0नि0 रामगोपाल यादव मय हमराही पुलिस बल के मौर्या भट्टा के पास पहुंचे जहां पर उक्त गिरोह के 1. मुनेश्वर पुत्र मथुरा निवासी ग्राम बरुआ पोस्ट थावर थाना माल लखनऊ 2. ओमवीर पुत्र कालीचरन निवासी लक्ष्मनखेड़ा पोस्ट कसमण्डी थाना मलिहाबाद लखनऊ को मौके से पुलिस हिरासत में लिया गया जिनके कब्जे से नगद 01 लाख 99 हजार रूपये बरामद हुए जो नवजात बच्चे को खरीदकर अधिक दाम पर बेचने के योजना से रखे हुए थे, बरामद किया गया तथा गिरोह में सम्मिलित समस्त अभियुक्तों को कारण गिरफ्तारी बताकर गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना से सम्बन्धित नवजात शिशु को पूर्व में बरामद कर चाइल्ड केयर लाइन को सुपुर्द किया
जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *