श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

23 जनवरी- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

नहिं कलि करम न भगति बिबेकू।
राम नाम अवलंबन एकू ।।
कालनेमि कलि कपट निधानू ।
नाम सुमति समरथ हनुमानू ।।
( बालकांड 26/4)
राम राम 🙏🙏
मानस जी के आरंभ में सबकी वंदना करने के बाद तुलसी जी राम नाम महिमा बता रहे हैं । वे कहते हैं कि कलियुग में न कर्म है , न भक्ति है और न ज्ञान ही है । राम नाम ही एक आधार है । कपट की खान कलियुग रूपी कालनेमि को मारने के लिए राम नाम ही बुद्धिमान व समर्थ हनुमान जी हैं ।
इस कलिकाल से हम आप सभी परेशान हैं , इससे उबरने व पार पाने के लिए राम नाम रूपी हनुमान उपलब्ध हैं जो इस कलियुग के कपट से हमें छुटकारा दिला सकने में समर्थ हैं । अतः सर्व समर्थ राम नाम का आश्रय लें । अथ ! राम राम , जय राम राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *