महिला सशक्तिकरण और समानता की ओर एक कदम – महर्षि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का भव्य आयोजन

महिला सशक्तिकरण और समानता की ओर एक कदम – महर्षि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का भव्य आयोजन”

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।महर्षि विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का आयोजन 8 मार्च को मानविकी विभाग, विज्ञान एवं मानविकी संकाय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन से हुई। डॉ. रूपम सिंह ने स्वागत भाषण में महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. निरुपमा सिंह ने लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के नए दृष्टिकोण साझा किए। डॉ. कल्याण आचार्य ने महिलाओं के अधिकारों और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा डॉ कनुप्रिया वर्मा द्वारा आशीर्वचन प्रदान किया गया ।

इसके बाद क्विज प्रतियोगिता का निर्देशन डॉ मनोज सिंह द्वारा और काव्य पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन डॉ. विजय श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन वंशिका तिवारी ने किया और संयोजन राम प्रकाश दीक्षित के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन ने महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संयोजन राम प्रकाश दीक्षित के नेतृत्व में और कुलपति, अधिष्ठाता शैक्षणिक, सभी संकायों के अधिष्ठाता, रजिस्ट्रार और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *