श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

27 मार्च- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

जो माया सब जगहि नचावा ।
जासु चरित लखि काहुँ न पावा ।
सोइ प्रभु भ्रू बिलास खगराजा ।
नाच नटी इव सहित समाजा ।।
( उत्तरकांड 71/1)
राम राम 🙏🙏
गरूड़ जी को मोह होने पर शिव जी ने उन्हें काकभुसुंडि जी के पास राम कथा सुनने के लिए भेजा है । कथा सुनकर उनकर मोह दूर हो गया है । काकभुसुंडि जी उन्हें फिर आगे बताते हुए कहते हैं कि जो माया सारे जगत को नचाती है, जिसकी करनी ( चरित्र) कोई देख नहीं पाता है , वही माया प्रभु राम जी के भ्रुकुटी के इशारे पर अपने परिवार के साथ नटी की तरह नाचती है ।
हम सब माया से ग्रसित हैं, माया हमें नचाती रहती है परंतु यदि अपने अंदर हम रामत्व बढ़ा लेते हैं तो यह माया हमारा भी कुछ बिगाड़ नहीं सकती है । अस्तु भजन करिए सतत करिए और अपने अंदर रामत्व जगाएँ , रामत्व बढ़ाएँ । अथ ! श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम । सीताराम जय सीताराम जय सियाराम जय जय सियाराम । जानकीवल्लभ जय सियाराम।।
🚩🚩🚩 संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *