ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने लब्ध,प्रतिष्ठ साहित्यकार, प्रसिद्ध शिक्षाविद,वरिष्ठ पत्रकार पं० श्रवण कुमार द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने लब्ध,प्रतिष्ठ साहित्यकार, प्रसिद्ध शिक्षाविद,वरिष्ठ पत्रकार पं० श्रवण कुमार द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। जनपद जालौन के लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार, प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं वरिष्ठ पत्रकार पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को सुबह लगभग 10:30 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज उई में अपने जीवन की अंतिम सांस ली । कई माह से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे थे, उनकी उच्चस्तरीय चिकित्सा दिल्ली, बैंगलोर जैसे बड़े शहरों के नामचीन चिकित्सालयों में चल रही थी। मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे उन्होंने अपने गृह जनपद के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में अपने जीवन की अंतिम सांस लेकर इस जगत को अलविदा कह दिया। पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी पत्रकार होने के साथ-साथ शिक्षाविद भी थे। श्री द्विवेदी का निधन सम्पूर्ण शिक्षा क्षेत्र व पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। लखनऊ ऑफिस पर ग्रापाए के जिला अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा, फुरकान, दिलीप शिव कुमार, संतोष,वरुण, आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *