जौनपुर 30 मई, 2025 (सू0वि0)- जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में परिलक्षित परिवर्तनों का भौतिक निरीक्षण किए जाने के शासन के निर्देश के क्रम में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव आयुष विभाग श्री हरिकेश चौरसिया द्वारा विकासखंड रामपुर के गधौना में भारत कृषि संकल्प अभियान में आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया।
विशेष सचिव द्वारा ग्राम पंचायत गधौना के पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर का अवलोकन किया गया और कहा कि जो भी कमियां है उसको पूर्ण कर लिया जाए। फैमिली आईडी के अवशेष 20 लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए उनका फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए गए, जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत श्रम कार्ड के पात्र लोगों के श्रम कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए, 70 वर्ष से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए गए। पंचायत सहायक से जानकारी लेते हुए निर्गत जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र का भी उन्होंने अवलोकन किया। आंगनबाड़ी केंद्र में उन्होंने दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, उपायुक्त मनरेगा सुशील त्रिपाठी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम श्री शशिकेश सिंह, द्वितीय कमलजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज नायक, नायब तहसीलदार सहायक विकास अधिकारी कृषि धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *