*प्रेस नोट*
*दिनांक-01.06.25*
थाना नेवढिया पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी करने के उपकरण व चोरी का सामान बरामद
जौनपुर: पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में उ0नि0 रणजीत सिंह कुशवाहा द्वारा रात्रिगस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जमालपुर गाँव स्थित डीह बाबा के स्थान (चबुतरे) पर लगा पीतल का घण्टा चोरी करते समय दो चोरों को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर पहले ने अपना नाम सोनू विश्वकर्मा पुत्र गजराज विश्वकर्मा ग्राम पुराजीवन थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर तथा दूसरे ने अपना नाम आनन्द मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा ग्राम भटवार थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर बताया। चोरों के कब्जे से चोरी का एक तांबा का लोटा, चार पीतल की घंटी, एक आरी, एक पिलास व एक लोहे का राड बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-110/25 धारा 305(d), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण–*
1.सोनू विश्वकर्मा पुत्र गजराज विश्वकर्मा ग्राम पुराजीवन थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर।
2.आनन्द मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा ग्राम-भटवार थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0-110/25 धारा-305(d), 317(2) बीएनएस थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।
*बरामदगी-*
चोरी का एक तांबा का लोटा, चार पीतल की घंटी व एक आरी, एक पिलास व एक लोहे का राड
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
उ0नि0 रणजीत सिंह कुशवाहा थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।
हे0का0 हीरालाल सिंह थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।
का0चंचल यादव थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।
का0धन्नजय गौड़ थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।
चालक हे0का0 सत्यप्रकाश यादव थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।

