आज कुछ ख़ास खबरें: संकलन डॉ अजय तिवारी अयोध्या
उत्तर प्रदेश आर टी ओ विभाग में बड़ा फेर बदल: 11आरटीओ और 24 एआरटीओ अधिकारियों का हुआ तबादला
प्रणव झा बने RTO बरेली, राजेश मौर्य को मिला गोंडा, अनीता सिंह बनीं RTO मेरठ, हिमेश तिवारी को प्रयागराज।
24 ARTO में अरविन्द कुमार सिंह (हरदोई), संजीव कुमार सिंह (उन्नाव) भूपेश गुप्त (सुल्तानपुर), अमिताभ चतुर्वेदी (संभल), राजीव बंसल (लखनऊ) सहित कई तबादले, परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, शासन ने जारी की सूची।
——**- ———-***——-
यूपी में बड़ा फेर बदल:11 जिलों के जेल अधीक्षक बदले
बुलंदशहर,बस्ती,एटा,रायबरेली रामपुर,चित्रकूट,रामपुर व फिरोजाबाद के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर,आरके जायसवाल को जिला जेल लखनऊ का वरिष्ठ जेल अधीक्षक बनाया गया है,कोमल मंगलानी को बुलंदशहर जेल का अधीक्षक बनाया गया है,जेल अधीक्षक शशांक पांडेय को मैनपुरी भेजा गया है,इसके अलावा उन्नाव,मथुरा,मेरठ व खीरी समेत 22 जेलरों का भी हुआ तबादला,संतोष वर्मा को सेंट्रल जेल आगरा,हरवंश पांडेय को मेरठ,विकास कटियार को गाजियाबाद,अंजनी गुप्ता को झाँसी व सुरेंद्र मोहन सिंह को मथुरा का जेलर बनाया गया
——***–*——***—————-
हेलीकॉप्टर हादसा का अपडेट:
*उत्तराखंड में केदारनाथ के पास गौरीकुंड के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत
आज सुबह लगभग 05:17 बजे आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर ने 6 श्रद्धालुओं और पायलट के साथ केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ किया गया था. रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर के अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने के कारण हेलिकाप्टर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है. इस हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान राजवीर (पायलट), विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा और राशि (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है.
—————–*-**—***************
*पुणे में बड़ा हादसा*
*भारी बारिश के बीच इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, 25-30 पर्यटक बहे*।
महाराष्ट्र में जारी मूसलाधार बारिश के कहर के बीच पुणे से एक बड़ी खबर सामने आई है। इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया है, जिससे लगभग 25 से 30 पर्यटकों के नदी में बह जाने की आशंका है। हादसा उस वक्त हुआ जब रविवार का दिन होने के कारण पुल पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। भारी भीड़ के कारण पुल ढहा और उस पर खड़े सभी लोग इंद्रायणी नदी के उफनते पानी में बह गए।;

