आरोग्य एवं समृद्धि भारत का सपना योगासन के माध्यम से ही पूर्ण हो सकता है

स्वस्थ
ब्यूरो 4
गोरखपुर आशुतोष चौधरी
ग्राम पिपरा खुर्द बुजुर्ग मां झंझवा काली मंदिर प्रांगण में महाशक्ति समाज कल्याण ट्रस्ट के महासचिव अमित कुमार पाण्डेय, योग शिक्षक विजय कुमार पाण्डेय और वी के प्रजापति एवं अमृतेश राय के द्वारा ग्रामीण बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योग सिविर लगाकर साधारण एवं सरल योगासान तथा तथा व्यायाम को सिखाते हुए बच्चों को स्वास्थ्य और साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। छोटे बच्चों को प्राणायाम कपालभाति अनुलोम विलोम हलासन मयूरासन पद्मासन सूर्य नमस्कार आदि बताते हुए उनके लाभ को समझाया गया और प्रत्येक दिन इसका अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। इस योग शिविर के माध्यम से लोगों में जागरूकता के संचार के लिए अमित कुमार पांडे ने कहा कि योग हमारे तन मन और अंतरात्मा की शुद्धि के लिए अत्यंत अनिवार्य है जो हमारे आंतरिक और वाह्यय विकास को पूर्ण करता है तथा स्वयं से साक्षात्कार करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *