24 जून – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
जद्यपि प्रभु के नाम अनेका ।
श्रुति कह अधिक एक तें एका ।
राम सकल नामन्ह ते अधिका ।
होउ नाथ अघ खग गन बधिका
( अरण्यकांड 41/4)
जय सियाराम 🙏🙏 श्री राम जी श्री सीता जी को खोजते हुए पंपा सरोवर पहुँचे हैं । नारद जी उनसे मिलने के लिए श्री राम जी के पास आते हैं और एक वर माँगते हैं । मुनि श्री नारद जी कहते हैं कि यद्यपि प्रभु के अनेकों नाम हैं और वेद कहते हैं कि ये सब एक से बढ़कर एक हैं । परंतु हे नाथ! राम नाम सब नामों से बढ़कर हो और पाप रूपी पक्षियों के समूह के बध के लिए यह वधिक के समान हो ।
आत्मीय जन ! भगवान के जितने भी नाम हैं उन सभी नामों में श्री राम नाम सभी से बढ़कर है , ऐसा इसलिए कि इसे श्री राम जी का वर प्राप्त है । यह पाप समूह को नष्ट करता है । अस्तु ! निष्पाप होना चाहते हैं तो श्री राम जी को अपनाएँ, श्री राम नाम अपनाएँ, अथ….श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम। सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जानकीवल्लभ राजाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम, सीताराम जय सीताराम। सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम, सीताराम सीताराम सीताराम, सीताराम सीताराम सीताराम, 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

