रास्ते में खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद में चला चाकू , तीन घायल

रास्ते में खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद में चला चाकू , तीन घायल
गोरखपुर धुरियापार/उरुवा/गोरखपुर।
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
धुरियापार कस्बे के देशी शराब की दुकान के समीप बाइक हटाने को लेकर विवाद में एक पक्ष द्वारा बकरा, मुर्गा काटने वाले चाकू तथा भट्टी की नुकीली सरिया से हमला कर दिया गया । जिसके कारण तीन लोगों को बचाव के दौरान अंगुली व हाथ में गहरा घाव हो गया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दिन के लगभग 12:30 बजे धुरियापार निवासी चंद्रशेखर गुप्ता अपना ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहाड़पुर गांव जा रहे थे। धुरियापार – बढ़या मुख्य मार्ग पर धुरियापार में देशी शराब की दुकान के समीप तिराहे पर अब्दुल्ला की बिरयानी की दुकान के सामने मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल खड़ी थी।ट्रैक्टर ले जाने में दिक्कत होने के कारण उन्होंने अब्दुल्ला से मोटरसाइकिल हटाने को कहा जो अब्दुल्ला को नागवार लगा और अब्दुल्ला आवेश में आकर गाली देने लगा। जिससे अब्दुल्ला व चंद्रशेखर में तू – तू मैं – मैं होने लगी ।चंद्रशेखर की आवाज सुनकर उसके भाई राकेश गुप्ता व चचेरे भाई प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंच गए।विवाद बढ़ने पर अब्दुल्ला, रफ़ीउल्लाह व शमीम पुत्रगण अजीउल्लाह व दो अज्ञात लोगों ने जान मारने की नियति से चाकू, भट्ठी की नुकीली सरिया लेकर मारने पीटने लगे। जिसके चलते अपने बचाव में चंद्रशेखर राकेश व प्रदीप के हाथ व उंगली चाकू से कट गई है जबकि शरीर में भी गंभीर चोट आ गयी है। राकेश गुप्ता के तहरीर पर उरुवा पुलिस ने अब्दुल्ला, रफीउल्लाह व समीम पुत्रगण अजीउल्लाह व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धारा -109,191(2),191(3),115(2),352व351(3) में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *