भगवानपुर में बाप-बेटे को मारी गई गोली, दोनों बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन महीने पुराने विवाद में हुआ हमला, पुलिस पर लापरवाही का लगा आरोप

भगवानपुर में बाप-बेटे को मारी गई गोली, दोनों बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
तीन महीने पुराने विवाद में हुआ हमला, पुलिस पर लापरवाही का लगा आरोप
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दुकान से घर लौट रहे बाप-बेटे पर गांव के ही एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना करीब साढ़े सात बजे की है। गोली लगने से घायल दोनों को ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार का कुछ महीने पहले गांव के ही लोगों से विवाद हुआ था, जिसकी सूचना समय रहते स्थानीय पुलिस को दी गई थी। बावजूद इसके, न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही सुरक्षा को लेकर कोई कदम उठाया गया। अब जब रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, तो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही खजनी CO और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। हमलावरों की पहचान की जा चुकी हैं SHO खजनी ने बताया की मध्य रात्रि मुख्य अभियुक्त की गिरफ़्तारी भी हों गई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *