भाजपा सरकार हर मोर्चे पर अनुसूचित जाति के लोगों का कर रही शोषण हरीश रावत*

*भाजपा सरकार हर मोर्चे पर अनुसूचित जाति के लोगों का कर रही शोषण हरीश रावत*

अनुसूचित जाति के लोगों का पुनः पट्टा बहाल करे सरकार नेत्रपाल सिंह

रुड़की अनुसूचित जाति पट्टा संरक्षण संघर्ष समिति ने एसडीएम कार्यालय रुड़की पर से धरना दिया जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति लोगों को अपना पूर्ण समर्थन दिया उनके साथ में भगवानपुर विधायक विमला राकेश ने हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत कलीयर के विधायक फुरकान अहमद ने ग्रामीणों के अधिकारों की लड़ाई में सहयोग करने को कहा समिति के सहसंयोजक नेत्रपाल सिंह अठवाल ने कहा की कांग्रेस पार्टी द्वारा 1974 में भूमिहीन लोगों को जीवन यापन करने के लिए जमीनों के पट्टे वितरित किए थे जिनको जोतते 50 साल से ऊपर का समय हो गया है यह जमीन बहुत मेहनत करके लोगों ने खेती करने के लायक बनाया उत्तराखंड में 2016 में कांग्रेस की सरकार द्वारा इन पट्टों को मालिकाना हक देने का हरीश रावत की सरकार द्वारा कर दिया गया था लेकिन जैसे ही उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कांग्रेस पार्टी के शासनादेश को निरस्त कर दिया गया और गरीब भूमिहीन मजदूरों के पटटो का निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया जिससे हरिद्वार जिले के हजारों लोग पटटो की जमीन से वंचित हो रहे हैं उन्होंने सरकार से यह मांग की की पटटो का निरस्तीकरण बंद किया जाए तथा इन सभी लोगों को मालिकाना हक देने का आदेश पारित किया जाए संयोजक सुखपाल सिंह जायसवाल ने सरकार के फैसले को तानाशाही फरमान बताया समिति के महामंत्री अर्जुन करनवाल द्वारा इस लड़ाई को अंतिम छोर तक लड़ने का ऐलान किया पूर्व मुख्यमंत्री रहीश रावत ने सरकार को दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए दलितों पर अत्याचार को बंद करने की मांग किया और यदि निरस्तीकरण बंद नहीं किया जाता तो वह आने वाले समय में देहरादून गांधी पार्क में जन आंदोलन करेंगे धरने में उपस्थित कहीं गांव के लोग भारी संख्या में शामिल हुए सभी विधायकों द्वारा सभी नेताओं द्वारा ग्रामीणों की लड़ाई में तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *