इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव: भाजपा दिग्गजों की मैराथन तैयारी
कार्यकर्ताओं से सजग सतर्क सक्रिय रहने का आह्वाहन
प्रयागराज। शुक्रवार 23 अक्टूबर को होने वाले इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव मतदान को लेकर भाजपा दिग्गजों ने मैराथन तैयारी की है। कार्यकर्ताओं से सजग सतर्क सक्रिय रहने का आह्वाहन किया गया है।
भाजपा जिला मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से प्रयागराज महानगर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों कुल 15 मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा स्नातक मतदाता पर्ची पहुंचाई गई है। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, प्रदेश नेतृत्व द्वारा समन्वयक के रूप में भेजे गए एमएलसी अनूप गुप्ता, स्नातक चुनाव के सह संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता व स्नातक चुनाव के जिला संयोजक डॉ शैलेश पांडेय ने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय सहित विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान की अंतिम रूपरेखा पर बारीकी से चर्चा की। पोलिंग बूथ व बूथ प्रभारियों से विशेष सतर्कता बरतने का आह्वाहन किया गया और भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो इसको लेकर मतदाता पर्ची पहुंचाने में ढिलाई न बरतने की अपील की गई।
जनप्रतिनिधियों को भी अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। महानगर प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह बौखलाया हुआ है।

