*शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ* सामाजिक समरसता को लेकर कटिबंध है …
*सुरजीत कुमार*
राष्ट्रीय अध्यक्ष – शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ।
नई दिल्ली विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत की ओर से..
7 अक्टूबर 2025 को भगवान बाल्मीकि जयंती शिव बालेश्वर मंदिर सेक्टर 2 रोहिणी दिल्ली में भव्य रूप से मनाई गई….
जिसमें हम सबके प्रेरणा स्रोत मा.मिलिंद परांडे जी संगठन महामंत्री (विश्व हिंदू परिषद ), का उद्बोधन रहा उन्होंने कहा की हम सब एक ही ऋषि की संताने हैं समय काल खण्ड में जो असमानताएं/कटुताऐ आ गई हैं उन्हें दूर करने का काम हम सब का हैं विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता पर काम कर रही है । समाज को एक सूत्र में बांधने का काम बड़ी तेजी से हो रहा है इसके अच्छे परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे.. भगवान महर्षि वाल्मीकि जी केवल लेखन में ही दक्ष नहीं थे बल्कि वे स्वयं 64 युद्ध कलाओं में भी परांगत थे । उन्होंने लव और कुश को युद्ध कलाएं सिखाई , रामायण को कैसे गा कर सुनाया जा सकता है उन्होंने लव और कुश को सिखाया । वे स्वयं आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे इसीलिए उन्होंने प्रभु राम को एक आदर्श राजा के रूप में प्रस्तुत किया । विश्व हिंदू परिषद भगवान महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेगा..
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरजीत कुमार जी ने कहा हम सब का उद्गम एक जगह से हुआ है और हम सबको एक जगह ही जाना है तो फिर ..ऊंच-नीच जाति -पाति का कोई अर्थ नहीं है हर जन समान है जब ईश्वर ने कोई असमानता नहीं दिखाई तो हम कौन होते हैं समाज को बांटने वाले… राष्ट्रीय हित में अपनी परंपराओं को बांधते हुए राष्ट्र को आगे बढ़ने का काम शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ कर रही है.. उन्हें भगवान वाल्मीकि की जयंती की सबको बधाई दी.. और श्री गुरु रविदास मंदिर तुगलकाबाद दिल्ली की जगह को सरकार ने समाज को 23/9/25 को सौंप दिया.. इसके लिए सरकार का अभिनंदन …
और समाज को बधाई दी..
कार्यक्रम में साध्वी रेणुका जी का भी आशीर्वचन मिला.. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रचारक मा.भाला जी, श्री सुबोध जी प्रांत संगठन मंत्री (विश्व हिंदू परिषद),
श्री ओंकार जी प्रांत समरसता प्रमुख (विश्व हिंदू परिषद), श्री मनोज कुमार आजाद जी अध्यक्ष दिल्ली प्रांत (श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ), श्री विक्रम जीत जी राष्ट्रीय मंत्री (श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ), श्री अशोक जी राष्ट्रीय महामंत्री (ज्वेलर्स संघ), श्री मधुसूदन शर्मा जी श्री भगत सिंह जी श्री कृष्णा पासवान जी, श्री धारा सिंह जी, श्री रामजीत जी, श्री चंद्र कुमार जी, श्री दिनेश शर्मा जी, श्री विजय मल्होत्रा जी, श्री कृष्ण भारद्वाज जी, श्री सुखविंदर जी नरेंद्र कुमार जी श्री विनय कुमार जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

