*थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए मानक से अधिक ऊँचाई पर लगाए गए डी.जे. सेट को किया गया सीज-
जौनपुर :थाना प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्टेशन रोड पर गश्त/निरीक्षण के दौरान 01 ट्रेक्टर जिसमे 01 स्टेबलाईजर जिसके पिछे 01 ट्राली जिसपर डीजे सेट बधा हुआ है। जिसपर सागर ब्राण्ड डीजे लिखा हुआ है जो मानक से ज्यादा काफी उचाई तक बधा हुआ था। जिससे सड़क के किनारे लगे बिजली के तार से छुकर किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता है । जिसकी ऊँचाई निर्धारित मानक से अधिक थी तथा उससे अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न की जा रही थी। ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमावली एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उक्त डी.जे. को मौके पर ही सीज कर थाना परिसर में जमा किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

