जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में यूनियन बैंक आफ इंडिया जौनपुर नॉर्थ के सभागार में प्रधानमंत्री सोलर योजना एवं सी एम युवा उद्यमी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में यूनियन बैंक आफ इंडिया जौनपुर नॉर्थ के सभागार में प्रधानमंत्री सोलर योजना एवं सी एम युवा उद्यमी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने उपस्थित बैंकर्स, बीडीओ और वेंडर्स को निर्देशित किया कि रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाए, आवेदन को अनावश्यक अस्वीकृत ना किया जाए। आवेदन सैंक्शन होने के उपरांत डिसबर्समेंट की कार्यवाही को शीघ्र संपादित किया जाए। इस कार्य को सभी मिलकर समन्वय के साथ करें। उन्होंने कहा कि उक्त योजना अंतर्गत मुख्य रूप से एप्लीकेशन को पोर्टल पर सोर्स करना, उसको सैंक्शन करना एवं उसको वितरित करना है इसलिए जो तय समय है, उस तय समय में इसे करना सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी और क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारी को बैंक की समस्त योजनाओं से अवगत कराते हुए नववर्ष के अवसर पर डायरी कैलेंडर और पुष्प देकर सम्मानित किया गया और यूनियन बैंक द्वारा संपूर्ण सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक जौनपुर नॉर्थ संतोष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव, पीडी के के पाण्डेय, समस्त खंड विकास अधिकारी, पीएम सोलर से संबंधित सभी वेंडर सहित अन्य उपस्थित रहे।
————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *