जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अर्न्तगत मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया जिसका शुभारम्भ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र, जिलाध्यक्ष सपा राकेश मौर्या, जिलाध्यक्ष अपना दल एस से लालबहादुर पटेल, बीएसपी से चंद्रेज भारती, सीपीआईएम से के0 एस0 रघुवंशी, कांग्रेस से अली अंसारी, शहनवाज सहित राजनैतिक दल के अन्य सम्मानित प्रतिनिधिगण, उपजिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा, बीएलओ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिलाधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे स्कूली छात्र, छात्राओं को मतदाता बनने के लिए फार्म 6 व घोषणा पत्र (अनुलग्नक-4) प्रदान करते हुए जनपद के अन्य युवाओं व छूटे हुए लोगो को वोटर बनने हेतु प्रेरित किया।
जिला निर्वाचन/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार आज मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन पदाभिहित स्थलों (मतदेय स्थलों) निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर किया गया। प्रकाशित अवधि में मतदाता सूची निरीक्षण हेतु निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
आलेख्य प्रकाशन अवधि में 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक जनपद में कुल नियुक्त 4172 बूथ लेविल ऑफिसर द्वारा 18 वर्ष पूरी करने वाले युवा व छूटे हुए मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने हेतु नियत प्रारूप 6 व घोषणा पत्र भरवाकर प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
मतदाता सूची में सम्मिलित मृतक, डबल, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम विलोपित किये जाने हेतु नियत प्रारूप-7 प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी। मतदाता सूची में किसी भी प्रविष्टि में संशोधन किये जाने, निवास परिवर्तन किये जाने, दिव्यांग के चिन्हीकरण एवं फोटो पहचान पत्र नष्ट या खोने पर दुबारा बनवाये जाने हेतु नियत प्रारूप-8 पर भरवाकर कार्यवाही की जायेगी।
मतदाता सूची में नाम सम्मिलित, अपमार्जित एवं संशोधित करने हेतु आनलाइन ECINET mobile app http://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
आयोग के द्वारा फार्मो के निस्तारण की अवधि 27 फरवरी 2026, निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 निर्धारित की गयी है। 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी करने वाले युवा और छूटे हुए लोग मतदाता बनने हेतु पंजीकरण कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सै0 मो0 मुस्तफा ने किया।
इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी संतबीर सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार सहित बीएलओ, सुपरवाइजर, छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
———
जौनपुर, 06 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/ महामंत्री/प्रतिनिधिगण की उपस्थिति में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा आलेख्य प्रकाशन से पूर्व मतदाताओं की संख्या और आलेख्य प्रकाशन 2026 में मतदाताओं की संख्या के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में आज मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र बदलापुर में 300877, शाहगंज में 351222, जौनपुर में 345753, मल्हनी में 325038, मुंगरा बादशाहपुर में 330055, मछली शहर में 343812, मडियाहू में 294584, जाफराबाद में 329641, केराकत में 360326, इस प्रकार आलेख्य प्रकाशन 2026 में कुल मतदाताओं की संख्या 2981308 है।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य संपादित किया जा रहा है। इस क्रम में निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन आज 06 जनवरी 2026 को किया जा रहा है।
आयोग द्वारा 04 अर्हक तिथियां निर्धारित की गयी है अतः दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान यदि कोई पात्र नागरिक, जिनकी आयु 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई अथवा 01 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। ऐसे युवा मतदाता जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है तथा जिनका नाम पूर्व में मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा यह अपेक्षा की गई है कि अधिक से अधिक पात्र युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाए। ऐसे मतदाता जिनका नाम पूर्व में मतदाता सूची में दर्ज है, वे स्थान परिवर्तन त्रुटि आदि के संदर्भ में फॉर्म 8 भर सकते है।
मतदाता अपना आवेदन ECINET mobile app,http://voters.eci.gov.in पोर्टल अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि मतदाताओं की सुविधा हेतु जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर संचालित है, जहां 04 डीसीसी ऑपरेटरों की 24 घंटे तैनाती कर मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कंट्रोल सेंटर का दूरभाष नंबर 05452-1950 एवं 05452-297950 है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जनपद में कुल 641 मतदेय स्थलों पर नामांकन, संशोधन, विलोपन एवं स्थानांतरण से संबंधित कार्य किए जाएंगे, जिसमें बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सभी मतदेय स्थलों पर प्रारूप मतदाता सूची की एक प्रति पदनामित अधिकारियों के माध्यम से जनसामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
बीएलओ के द्वारा 11 जनवरी 2026 को अपने अपने बूथ पर उपस्थित होकर आलेख्य निर्वाचन नामावली को पढकर सुनाया जाएगा तथा बैठक की कार्यवृत्ति भी बनायी जाएगी एवं ग्राम सभा तथा वार्ड कमेटी की बैठकों में निर्वाचक नामावली की आख्या निवार्चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा 13 जनवरी 2026 तक जिला निर्वाचना कार्यालय को भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे समयसीमा के भीतर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय सहभागिता करें।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष द्वय अजीत प्रजापति, डॉ0 अजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सपा राकेश मौर्या, कांग्रेस से अली अंसारी शाहनवाज, बीजेपी से स्कंद कुमार पटेल, सुदर्शन सिंह विजय कुमार पटेल, सपा से हीरालाल विश्वकर्मा, बीएसपी से चंद्रेज भारती, अपना दल एस से लाल बहादुर पटेल, डॉ0 मनीष कुमार, सीपीआईएम से के0 एस0 रघुवंशी, सहित अन्य सम्मानित प्रतिनिधिगण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा सहित अन्य उपस्थित रहे।
—————-
जौनपुर, 06 जनवरी 2026 (सू0वि0)
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) जौनपुर ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना द्वारा आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतो की निर्वाचक नामावली का निम्नांकित समय सारणी के अनुसार वृहद पुनरीक्षण कराए जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है।
दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/ निस्तारण की कार्रवाई करने की अवधि 07 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक है, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केंद्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक होगी। मतदाता सूचियों की कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि हेतु अवधि 17 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 निर्धारित है। निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 28 मार्च 2026 को होगा।
निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
—————-
जौनपुर, 06 जनवरी 2026 (सू0वि0)
प्रभारी अधिकारी राजनैतिक पेंशन / अपर जिलाधिकारी (भू०-राजस्व) ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव उ०प्र० शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसे प्रदेश सरकार द्वारा अपने आदेश 06 दिसम्बर 2024 द्वारा अंगीकृत कर लिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट कैंपस मे विशेष कैंप लगाकर कुल-56 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों एवं उनके आश्रितों का अपर जिलाधिकारी भू०-राजस्व के पर्यवेक्षण में आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। 70 वर्ष या इससे ऊपर का कोई भी लोकतंत्र रक्षक सेनानी/आश्रित का गोल्डन कार्ड बनने हेतु अवशेष है तो तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय जौनपुर में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें।

