मकर संक्रांति व माघ मेले को लेकर एसपी सिटी ने किया निरीक्षण
अयोध्या।आगामी मकर संक्रांति व माघ मेले को अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन अभी से तैयारी में जुट गया है मंगलवार को एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के साथ अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर जाकर निरीक्षण किया।बताते चले कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ-साथ 18 जनवरी को माघ मेला तथा मौनी अमावस्या को लेकर को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आने की आशंका को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा जताई जा रही है।इस संबंध में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आने वाले दिनों मे श्रदालुओ की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तरह से खाका तैयार किया गया है।जिससे कि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो बताया कि जरूरत के हिसाब से जगह-जगह बैरियर भी लगाए गए हैं और होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं जहां पर जरूरत पड़ने पर भीड़ को देखते हुए वहां पर इन श्रद्धालुओं को रोका जा सके।मकर संक्रांति के अवसर पर अयोध्या में 15 जनवरी को खिचड़ी मेला और 18 जनवरी को माघ मेला मौनी अमावस्या के दौरान प्रयागराज तथा काशी से भी भारी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर तथा हनुमानगढ़ी दर्शन करने आएंगे।इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जाएगी।बताया बताया कि इसके अलावा सरयू नदी के प्रमुख स्नान घाटों पर भी पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तथा जल पुलिस की तैनाती रहेगी।वही सरयू नदी के सभी स्नान घाटों को सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है।इन स्नान घाटों पर राजपत्रित अधिकारियों और सीओ स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर भीड़ की संख्या के अनुसार रूट डायवर्जन भी किया जाएगा।

