जरुरतमंद लोगों को केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बाटा कंबल

जरुरतमंद लोगों को केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बाटा कंबल

जौनपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर के तत्वाधान से संस्था के कार्यालय दिवाकर मेडिकल स्टोर जहांगीराबाद पर जरूरतमंदों में कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम का संचालन संस्था के चेयरमैन शकील अहमद ने किया,दवा संगठन के प्रादेशिक एवं जिला के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने मुख्य अतिथि जनपद के औषधि निरीक्षक रजत कुमार पाण्डेय को इस कार्यक्रम का प्रेरणा स्रोत कहते हुए आभार प्रकट किए तथा आए हुए लाभार्थीयों को आश्वस्त किए कि अनुशासन में रह कर कम्बल ले ,मुख्य अतिथि रजत कुमार पाण्डेय ने संस्था के पदाधिकारियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दिए और उपस्थित जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण किया।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक मंडल से राजेश सिंह,सोमेश्वर केसरवानी,महामंत्री बंशीधर मौर्य,कोषाध्यक्ष श्याम सिंह,कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,कार्यवाहक महामंत्री अखिलेश श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष अमित कुमार साहू,विकास गुप्ता,पी आर ओ अवधेश्वर केसरवानी,संयुक्त मंत्री महेश पांडे,प्रशांत सिंह,श्याम गुप्ता,ऑडिटर सुनील गुप्ता,कन्वीनर वेटनरी विनय गुप्ता,ऑफिस सेक्रेटरी रामकृपाल जायसवाल,मीडिया प्रभारी अखिलेश प्रजापति,जनपद के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र मिश्रा विराट , दीपक श्रीवास्तव,एवं ड्रग बाबू सोहेल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *