माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गहन विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत आज रविवार को विशेष अभियान तिथि 18 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा विधानसभा क्षेत्र 366-जौनपुर के अंतर्गत टी०डी०पी०जी० महिला कॉलेज पर स्थित बूथ संख्या 509 से 512, टी०डी० इंटर कॉलेज पर स्थित बूथ संख्या 498 से 504 तथा सरस्वती शिशु मंदिर पर स्थित बूथ संख्या 458 से 467 और विधानसभा क्षेत्र 364-बदलापुर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाज़ार बदलापुर पर स्थित बूथ संख्या 137, 138 तथा 139 सहित अन्य बूथों का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के वाचन के कार्य का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान निरीक्षण के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित बी०एल०ओ, बी०एल०ए तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों से वार्ता किया गया। उन्होंने कहा कि मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 भरवाकर युवा मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। दिव्यांग मतदाताओं और महिला मतदाताओं की भी भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए।
इसी क्रम में आज जनपद के समस्त मतदेय बूथों पर बीएलओ द्वारा जनमानस की उपस्थिति में मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन और ए०एस०डी० सूची का वाचन किया गया।
———-
जौनपुर, 18 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत विशेष अभियान तिथि 18 जनवरी 2026 रविवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा द्वारा विधानसभा 367-मल्हनी विधानसभा के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय शिवगुलामगंज पर स्थित बूथ संख्या 235 एवं 236, कम्पोजिट विद्यालय अलीगंज पर स्थित बूथ संख्या 355 से 357, प्राथमिक विद्यालय अभयचंद पट्टी पर स्थित बूथ संख्या 358 एवं 359, कम्पोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद पर स्थित बूथ संख्या 368 एवं 369, कम्पोजिट विद्यालय सादादबिंदुली पर स्थित बूथ संख्या 370 से 372, साथ ही विधान सभा 366 जौनपुर के अंतर्गत मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज सुक्खिपुर पर स्थित बूथ संख्या 369 से 374, मोहम्मद हसन पी०जी० कॉलेज पर स्थित बूथ संख्या 378 से 383 तथा मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज पर स्थित बूथ संख्या 492 से 497 का भ्रमण कर हो रहे कार्य का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित बी०एल०ओ, बी०एल०ए तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों से वार्ता की गयी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मा० निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 भरवाकर युवा मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं का प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, साथ ही उपरोक्त बूथों पर आलेख्य मतदाता सूची एवं ए०एस०डी० सूची को पढ़कर सुनवाया गया। उन्होंने बूथों पर उपस्थित बी०एल०ओ० को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में अंकित समस्त फोटोग्राफ का मिलान कर अस्पष्ट फोटो के स्थान पर स्पष्ट एवं अद्यतन फोटो प्राप्त कर अपलोड कराएँ।
————

