लखनऊ पुलिस कमिश्नेरेट के मुख्य आरक्षी पंकज दीक्षित महाकुंभ सेवा मेडल से हुए सम्मानित

लखनऊ पुलिस कमिश्नेरेट के मुख्य आरक्षी पंकज दीक्षित महाकुंभ सेवा मेडल से हुए सम्मानित-

लखनऊ. पुलिस का कार्य केवल आपराधियों को पकड़ना और अपराधों पर नियंत्रण करना ही नहीं है बल्कि आम लोगों की सेवा, सहायता करना भी है। गत वर्ष सफलता पूर्वक सम्मपन्न हुए विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में अपने कर्तव्यों की पराकाष्ठा पार कर सेवा देने वाले लखनऊ पुलिस कमिश्नेरेट के मुख्य आरक्षी पंकज दीक्षित को महाकुंभ सेवा मेडल व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महाकुंभ-2025 के सफल समापन के अवसर पर उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा महाकुंभ की ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की गयी थी। महाकुंभ की ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था,यातायात नियन्त्रण,एवं शांति व्यवस्था,बनाए रखने में मुख्य आरखी पंकज दीक्षित को उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए महाकुंभ सेवा मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया।

डालीगंज स्थित पुलिस कार्यालय में तैनात पंकज दीक्षित को संयुक्त पुलिस कमिश्नर कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने महाकुंभ सेवा मेडल व प्रश्स्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही इस सेवा मेडल के लिए हार्दिक बधाइयां दी। इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों तथा सहयोगियों ने मुख्य आरक्षी पंकज दीक्षित को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी और इस उपलब्धि के लिये अपनी शुभकामनायें प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *