मिशन शक्ति के तहत महिला एसओ ने किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिला एसओ ने किया जागरूक

फोटो

अयोध्या।शनिवार को महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ कैंट क्षेत्र में जाकर महिलाओ व लडकियो को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने इस मौके पर मौजूद महिलाओं तथा लड़कियों को पंपलेट व बैनर पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दिया।उन्होंने कहा कि अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना का अंदेशा हो तो बिना झिझक अपने नजदीकी पुलिस कर्मियों तथा अपने परिजनों को फोन पर बताये।इस मौके पर उन्होंने विधवा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जिसमे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या समृद्धि योजना और हेल्पलाइन नंबर के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।इसके अलावा उन्होंने उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में बताया गया। बताया कि यह सभी नंबर आप लोग हमेशा याद रखें,जरूरत पड़ने पर आपको यह नंबर कम देंगे।इस मौके पर उप निरीक्षक संजीव मिश्रा,महिला उप निरीक्षक श्वेता,ममता पाठक सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *