मेडिकल कॉलेज जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता

मेडिकल कॉलेज जौनपुर में धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता
देश की उपासना संवाददाता प्रवीण अस्थाना
*जौनपुर:* उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल के कुशल नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम नोडल प्रियंका सिंह ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज जौनपुर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल छात्रों द्वारा नाटक, लोकगीत एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतिया की गई। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के इतिहास, संस्कृति एवं विकास यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों, चिकित्सकों एवं छात्रों ने खूब सराहा।
*मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० ए०ए० जाफरी ने अपने संबोधन* में उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं समकालीन स्वरूप पर कहा कि पूर्व में उत्तर प्रदेश को विभिन्न नामों एवं पहचान से जाना जाता रहा है, किंतु समय के साथ प्रदेश ने शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति, उद्योग एवं प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश की छवि पूरे देश में एक सशक्त, विकासशील एवं आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अधोसंरचना विकास में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों से आह्यन किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल एवं सेवा भावना के माध्यम से प्रदेश की प्रगति में निरंतर योगदान दें तथा उत्तर प्रदेश के गौरव को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपनी भूमिका निभाए ।
*मेडिकल कॉलेज जौनपुर में राष्ट्रीय मतदान दिवस* के अवसर से पूर्व छात्र-छात्राओं एवं चिकित्सकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा मताधिकार के महत्व के प्रति सभी को जागरूक करना रहा।
*उप प्रधानाचार्य प्रो० आशीष यादव* ने एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल छात्रों , चिकित्सकों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों को मतदान के अधिकार, उसकी अनिवार्यता तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तथा सभी उपस्थितजनों को यह शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा समाज में भी अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर, प्रो० रूचिरा सेठी, प्रो० भारती यादव, प्रो० साधना अजय, डा० मुदित्त चौहान, डा० पूजा पाठक, डा० आदर्श यादव, डा० संजीव यादव, डा० अनुज सिंह, डा० नवीन सिंह, डा० अनिल कुमार, डा० पलास रत्ना, डा० स्तुति सिंह, डा० बृजेश कन्नौजिया, डा० प्रत्तिभा सिंह, डा० जयन्त शर्मा, डा० संदीप सिंह, डा० मतीन अहमद, डा० सैयद उस्मान, डा राहुल एवं अन्य चिकित्सक तथा छात्र-छात्राएं व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *