भारतीय विकास समिति द्वारा आयोजित चित्रकला एवं निबन्ध प्रतियोगिता में बच्चें हुए पुरस्कृत
देश की उपासना ब्यूरो
लखनऊ, 26 जनवरी 2026
77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर भारतीय विकास समिति के तत्वावधान में ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन राजाजीपुरम कालोनी के सी.राजगोपालाचारी पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि लखनऊ सिविल डिफेंस के सीनियर उपनियंत्रक श्री मनोज वर्मा जी ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरान्त चित्रकला एवं निबन्ध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
भारतीय विकास समिति अध्यक्ष रामगोपाल सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न स्कूल के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर आधारित ऑनलाइन चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता ग्रुप-ए में द्वीति वर्मा प्रथम, आदया शाह द्वितीय, ग्रुप-बी में सर्वश्रेष्ठ अनिका शर्मा, द्वारका पाण्डेय प्रथम, आयांश गुप्ता द्वितीय, अरहमा बेग तृतीय और ग्रुप-सी में गुनगुन कश्यप सर्वश्रेष्ठ, गुन खत्री प्रथम, मितांश सक्सेना द्वितीय, दिव्यांक शर्मा तृतीय तथा निबंध प्रतियोगिता ग्रुप ए में अभिनंदन पाण्डेय प्रथम, राम सागर द्वितीय, और ग्रुप बी रवि वर्मा सर्वश्रेष्ठ, परिधि बाजपेई प्रथम, सीमा द्वितीय, अर्पित शर्मा तृतीय विजेता रहे। सर्वश्रेष्ठ को स्पेशल पुरस्कार जैकेट और प्रथम, द्वितीय, तृतीय को शील्ड प्रदान की गई, साथ ही सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, बीके सक्सेना, सुनील प्रसाद, राजेश शर्मा, मीतू सिंह, मयंक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार वर्मा, डीके श्रीवास्तव, राम सिंह लोधी, कुलदीप रावत, अमान खान, देवांश अवस्थी, संजू प्रसाद, पंकज शर्मा, अर्पित सिंह, सुनील सिंह, शालू शर्मा, लक्ष्मी सुमन निगम, सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहें।

