फर्जी मोहर तथा कूट रचित जमानत सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

फर्जी मोहर तथा कूट रचित जमानत सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

 

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने पत्रकार वार्ता में किया खुलासा

 

 

 

अयोध्या।थाना पूरा कलंदर पुलिस ने एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की मदद से अन्तर्राज्यीय स्तर के गैगं के सरगना(लीडर) राजा मान सिंह उर्फ मान सिंह पुत्र हनुमन्त सिंह निवासी ग्राम सरियांवा थाना पूराकलन्दर अयोध्या के गैंग के सक्रिय सदस्य उपदेश यादव उर्फ बन्टी पुत्र होरीलाल निवासी नैथुवा बिल्सी जनपद बदायूँ का फर्जी तरीके से प्रपत्र तैयार कर जमानत लेने के एसपी डॉक्टर गौरव सम्बन्ध मे गिरफ्तार किया।इस बात की जानकारी एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिया।इस दौरान उन्होंने एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी,एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी,सीओ लाइन देवेन्द्र चतुर्वेदी, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी की मौजूदगी में उन्होंने बताया कि इस मामले में भीम प्रकाश शाही पुत्र राम भरोस निवासी ग्राम शूशीपार थाना लालगंज जनपद बस्ती,सर्वेश कुमार पुत्र श्यामसुंदर चौधरी निवासी खोराखार थाना कोतवाली जनपद बस्ती,रवीन्द्र पाल पुत्र बैजनाथ पाल निवासी महसो थाना लालगंज जनपद बस्ती,शम्भूनाथ पुत्र बालेदीन निवासी जसईपुर थाना नगर जनपद बस्ती,पवन कुमार पुत्र सीताराम निवासी गुलरिहा थाना कलवारी जनपद बस्ती,राजा मान सिंह उर्फ मान सिंह पुत्र हनुमन्त सिंह निवासी ग्राम सरियांवा थाना पूराकलन्दर अयोध्या (पूर्व से जेल मे निरुध्द) व उपदेश यादव उर्फ बन्टी पुत्र होरीलाल निवासी नैथुवा बिल्सी जनपद बदायूँ (पूर्व से जेल मे निरुध्द) आरोपी है।उन्होंने बताया कि इन पुलिस ने इन आरोपियों से विभिन्न जनपदो के मा0 न्यायालय, तहसील, आरटीओ, थानो के फर्जी मोहर बरामद करते हुए कूटरचित जमानत सत्यापन रिपोर्ट व अन्य कूटरचित दस्तावेज के द्वारा फर्जी जमानत सत्यापन रिपोर्ट तैयार किये थे।बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों मे कुछ पर आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा थाना पूराकलन्दर, अमरेश कुमार त्रिपाठी प्रभारी सर्विलान्स सेल,उ0नि0 रामराज चौधरी थाना पूराकलन्दर,उ0नि0 आकाश कुमार यादव थाना पूराकलन्दर,उ0नि0 जितेन्द्र कुमार थाना पूराकलन्दर शाहिद अन्य पुलिसकर्मी शामि

ल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *