प्रांतीय खंड के लेखाधिकारी राममिलन यादव को उनके पद से हटाने की मांग को लेकर ठेकेदार धरने पर सौंपा ज्ञापन
पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है
जौनपुर ,31 जनवरी । यूपी के जौनपुर में ठेकेदार कल्याण समिति ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीक्षण अभियंता को शनिवार को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में प्रांतीय खंड के लेखाधिकारी राममिलन यादव को उनके पद से हटाने की मांग की गई है। समिति ने उन पर भ्रष्ट आचरण और कार्यालय में लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया है।समिति के अध्यक्ष कुंवर आजाद सिंह (वीआईपी) ने कहा कि लेखाधिकारी राममिलन यादव प्रतिदिन कोई न कोई बहाना बनाकर कार्यालय छोड़ देते हैं। उनके इस व्यवहार के कारण ठेकेदारों को भारी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
ठीकेदार संघ ने मांग किया है कि राममिलन यादव को तत्काल उनके पद से हटाकर किसी अन्य लेखाधिकारी को प्रभार दिया जाए। उनका तर्क है कि ऐसा करने से ठेकेदारों को मानसिक और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकेगी।संघ ने चेतावनी दी गई है कि यदि इस ‘भ्रष्ट अधिकारी’ को नहीं हटाया गया, तो ठेकेदार संघ प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन करेगा। विदित हो कि शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी ऑफिस में ठेकदारों और लेखाधिकारी के बीच मारपीट भी हुई थी ।जिसके कारण आज ये लोग धरने पर बैठे हैं।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार, गुड्डू तथा रजनीश सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।साथ ही दूसरे पक्ष से जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है
।

